प्रतापगढ़ में स्कूल जा रही टीचर शालू यादव को विकास ने पेट्रोल डालकर जला दिया! दर्दनाक मौत देने के पीछे क्या है वजह

सुनील यादव

• 11:47 AM • 31 Jan 2025

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कोहड़ौर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां लौली गांव के पास एक सिरफिरे प्रेमी ने स्कूल जा रही प्राइवेट शिक्षिका शालू यादव पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया.

Pratapgarh Crime News

Pratapgarh Crime News

Google CTA

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कोहड़ौर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां लौली गांव के पास एक सिरफिरे प्रेमी ने स्कूल जा रही प्राइवेट शिक्षिका शालू यादव पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया. घटना में युवती की गेहूं के खेत में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आरोपी प्रेमी विकास यादव भी गंभीर रूप से झुलस गया.

यह भी पढ़ें...

अबतक क्या सामने आया?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की 2 मार्च को शादी होने वाली थी. मगर इस घटना ने परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सीओ (सिटी) शिव नारायण वैश्य के नेतृत्व में एसओजी और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोपी प्रेमी विकास यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसा कहा जा रहा कि एकतरफा प्यार में आरोपी ने यह जघन्य अपराध किया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

पुलिस ने क्या बताया?

सीओ (सिटी) शिव नारायण वैश्य ने बताया कि मौके से एक बोतल बरामद हुई है. उसमें ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका है.  साथ ही विकास की बाइक, पीड़िता और आरोपी दोनों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पहली नजर में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बात सामने आई है."