बागपत में बेटे वेदपाल ने अपने पिता ईश्वर को ही मार डाला, घर में मौजूद इस महिला को लेकर रिश्ते हुए शर्मसार

विशाल त्यागी

• 11:02 AM • 24 Mar 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने ही अपने पिता को दर्दनाक मौत दे डाली. फिर इस मामले में हैरान कर देने वाली कहानी पता चली.

Baghpat, Baghpat News, Baghpat Viral News, Baghpat Crime, UP News, UP Viral News, बागपत, बागपत न्यूज, बागपत क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर डाली. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी बेटे ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें...

आरोप बेटे ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि उसके उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. इसलिए उसने अपने पिता को ही मार डाला. फिलहाल ये पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको बता दें कि आरोपी बेटे ने पुलिस को गुमराह करने की बहुत कोशिश की. मगर उसका राज खुल ही गया.

ससुर के थे बहू के साथ संबंध

दरअसल ये पूरा मामला थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र से सामने आया है. यहां बसौद गांव का रहने वाला ईश्वर मजदूरी करता था. शुक्रवार की उसकी धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस मामले की कर रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेजा और पोस्टमॉर्टम में भी हत्या की बात सामने आई थी.

इस बीच मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था. जांच के दौरान पुलिस को करीबी पर ही हत्याकांड में शामिल होने का शक हुआ. फिर पुलिस को जांच के दौरान मृतक के बेटे वेदपाल पर ही शक गहरा गया. जब पुलिस ने आरोपी बेटे से सख्त पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.

वेदपाल का कहना था कि उसके पिता के अपनी बहू के साथ अवैध संबंध थे. इसी के साथ उसके पिता किश्त जमा करने से भी मना कर रहे थे. ऐसे में उसने उनकी हत्या कर डाली.