मेरठ की मुस्कान ने लंदन से लौटे अपने पति को पहले मारा, फिर ड्रम में डाल सीमेट भर दिया, इस तरह से निकली बॉडी

उस्मान चौधरी

19 Mar 2025 (अपडेटेड: 19 Mar 2025, 12:40 PM)

Meerut Crime News: मेरठ की मुस्कान रस्तोगी अवैध संबंधों के चक्कर में हत्यारिन बन गई. मुस्कान ने लंदन से लौटे अपने पति सौरभ राजपूत को ही मार डाला. ये सनसनीखेज वारदात इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. जानिए ये पूरा मामला

Meerut Crime News, Meerut Crime, Meerut News, Meerut, Meerut Viral News, Meerut Police, Meerut Murder Case, UP News, UP Crime, मेरठ, मेरठ न्यूज, मेरठ क्राइम, मेरठ न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Meerut Crime News: मेरठ से जुर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यहां अवैध संबंधों के चक्कर में एक पत्नी ने अपने पति को दर्दनाक मौत दे डाली. अपने प्रेमी के चक्कर में पत्नी हत्यारिन बन गईं. उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के शव के साथ जो किया? उसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई.

यह भी पढ़ें...

जानिए मेरठ का ये पूरा मामला 

दरअसल ये पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर से सामने आया है. यहां रहने वाले सौरभ राजपूत लंदन में रहते थे और मर्चेंट नेवी में अधिकारी थे. साल 2016 में उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्कान रस्तोगी के साथ शादी की थी. अपने काम के सिलसिले में सौरभ राजपूत का ज्यादातर समय विदेशों में ही रहना होता था. सौरभ कुछ ही दिन पहले पत्नी और 5-6 साल की मासूम बेटी से मिलने के लिए लंदन से मेरठ आए थे. 

बता दें कि 4 मार्च के बाद से सौरभ को किसी ने नहीं देखा और वह गायब हो गए. दूसरी तरफ उनकी पत्नी मुस्कान हिमाचल चली गई. पड़ोसियों को मुस्कान ने ये बताया कि वह अपने पति सौरभ के साथ हिमाचल जा रही है. मगर वह अपने प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर हिमाचल चली गई थी. दरअसल 4 मार्च की रात को ही मुस्कान ने सोते समय अपने पति सौरभ की चाकू घोंप दिया था और उसे मौत के घाट उतार डाला था. इस हत्याकांड में मुस्कान का प्रेमी साहिल भी उसके साथ था.

बॉडी को ड्रम में डाल दिया

सौरभ को मारने के बाद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने रात में ही उसके शव के टुकड़े किए. फिर एक ड्रम में डाल दिए. ड्रम पर सीमेंट लगा दिया और फिर दोनों हिमाचल के लिए रवाना हो गए. सौरभ का मुस्कान की वजह से अपने परिवार के साथ विवाद चल रहा था. ऐसे में सौरभ अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे. जब भी वह लंदन से मेरठ आते, परिवार के साथ इसी किराए के मकान में ठहरते. ऐसे में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को लगा कि सौरभ के बारे में कभी कोई पूछेगा नहीं और वह शव को ठिकाने लगा देंगे.

ऐसे खुला राज

बताया जा रहा है कि मुस्कान ने हिमाचल से ही अपनी मां को फोन किया. उसने मां को बताया कि उसने और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ को मार डाला है और उसका शव ठिकाने लगा दिया है. ये सुनकर मां सन्न रह गई. वह फौरन पुलिस के पास गई और सारी बात बताई.

पुलिस ने फौरन मुस्कान और साहिल को हिरासत में ले लिया और उन दोनों को मकान में लेकर गई. वहां पुलिस को ड्रम दिखा और सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया.

इस तरह निकली बॉडी

बता दें कि जिस ड्रम में सौरभ के शव के टुकड़े थे, उसपर सीमेंट लगाया गया था. ऐसे में पुलिस ने ड्रम को खोलने की काफी कोशिश की. मशीन भी मंगवाई गई. मगर घंटों की मेहतन के बाद भी पुलिस ड्रम को नहीं खोल पाई. इसके बाद पुलिस ने ड्रम को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा, जहां ड्रम को खोला गया. अंदर सौरभ राजपूत का शव बरामद किया गया. इसी के साथ पुलिस ने सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया.