लखनऊ : जमीन विवाद में देवरिया जैसा हत्याकांड, लल्लन खान ने तीन को गोलियों से भून डाला

संतोष शर्मा

02 Feb 2024 (अपडेटेड: 02 Feb 2024, 07:45 PM)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है.  लखनऊ में जमीनी विवाद में  ताबडतोड गोलियां चली हैं.

UP Tak
Google CTA

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है.  लखनऊ में जमीनी विवाद में  ताबडतोड गोलियां चली हैं. इस वारदात में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जमीन की पैमाइश के दौरान वर्चस्व को लेकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 

यह भी पढ़ें...

जमीन विवाद में चली गोलियां

पूरी वारदात लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली के मोहम्मद नगर में हुई, जहाँ जमीनी विवाद में लल्लन खान ने राइफल से कई राउंड फायरिंग कर हत्याकांड को अंजाम दिया. जिसमें मुनीर अहमद खान उर्फ ताज फरहीन उर्फ फर्रू व उसके बेटे की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई है.  घटना स्थल व इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया. 

पुलिस ने दी ये जानकारी

वहीं इस घटना के बारे में ज्यादा जानाकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, 'दो पक्षों में भूमि विवाद था जिसमें आज पैमाइश करने के लिए लेखपाल आए थे. पैमाइश के दौरान कुछ विवाद हुआ दोनों पक्ष जहां पर घटना हुई वहां आए. यहां भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके के बाद एक पक्ष ने अपने लाइसेंसी असलहे से गोली चलाई है. इस वारदात में एक 17 साल के बच्चे, उसकी मां और चाचा की डेथ हुई है.आरोपी मृतका का रिश्तेदार है. आरोपियों को गिरफ्तर करने के लिए पुलिस पूरी कोशिश में लगी है.'