लखीमपुर खीरी: गर्लफ्रेंड के लिए पति ने काट दी पत्नी की नाक, महिला की हालत गंभीर

अभिषेक वर्मा

03 Jul 2023 (अपडेटेड: 03 Jul 2023, 03:21 PM)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri News) में एक हैरान कर देने वाली सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी…

UPTak
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri News) में एक हैरान कर देने वाली सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बीवी की नाक काट डाली. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि एक युवक ने दूसरी महिला को चाहने के चक्कर और बेटी को मारने से टोकने पर अपनी पत्नी की नाक काट ली.

यह भी पढ़ें...

गर्लफ्रेंड के लिए पति ने काट दी पत्नी की नाक

लखीमपुर खीरी जिले के बांसताली गांव के रहने वाले विक्रम की शादी मोहम्मदाबाद गांव की रहने वाली एक युवती से हुई थी. विक्रम दो बच्चों की पिता है. वहीं युवक की पत्नी सीमा देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति विक्रम की गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध हैं. जिसके चलते आए दिन घर में लड़ाई करता है. महिला ने बताया कि, ‘रविवार रात करीब 8 बजे विक्रम ने पहले खाना बनाने को कहा तो जब मैंने खाना बनाकर दे दिया. इसी बीच वह हमारी बेटी के साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद दोबारा से उस महिला को लेकर उनके बीच लड़ाई और मारपीट शुरु हो गई. इसका विरोध करने पर उसने मेरी नाक काट ली. जिसके बाद मैं किसी तरह से बचकर पुलिस के पास पहुंची.’

पुलिस ने लिया ये एक्शन

पुलिस ने पीड़ित पत्नी सीमा देवी की तहरीर पर आरोपी पति विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. इसके बाद पुलिस ने सीमा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया. वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. इस मामले को लेकर लखीमपुर के सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि, ‘मितौली थाना क्षेत्र के बांसताली गांव में पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और उसका नाक काट दी. केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.’