₹2 करोड़ की रंगदारी न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी? SP का योगी सरकार पर हमला

रंजय सिंह

• 09:12 AM • 03 Apr 2022

कानपुर में एक बडे़ व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने…

UPTak
Google CTA

कानपुर में एक बडे़ व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. शहर के व्यापारी नरेश सोमानी ने अपने पुराने विरोधी राजेश सिंह पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने की एफआईआर स्वरूप नगर थाने में दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें...

एफआईआर के मुताबिक, नरेश ने राजेश सिंह को अपराधी बताते हुए अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने राजेश पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है और ना देने पर मर्डर देने की धमकी देने की बात भी कही है. पीड़ित व्यापारी नरेश ने आरोप लगाया कि राजेश सिंह ने उनसे कहा कि वह पहले भी मर्डर कर चुका है.

इस मामले में कानपुर के एसीपी ब्रज नारायण सिंह ने बताया, “नरेश और राजेश सिंह के बीच एक मकान को लेकर 2017 से विवाद है. राजेश सिंह ने नरेश सोमानी और उसके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का केस लिखाया था, फिर 2019 में नरेश सोमानी ने राजेश सिंह के खिलाफ अदलात के आदेश पर एक एफआईआर लिखाई थी.”

उन्होंने आगे कहा कि इस बार नरेश ने फिर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की एफआईआर लिखाई है, जिसकी जांच की जा रही है.

वहीं, एडीसीपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नरेश सोमानी और आरोपी राजेश सिंह में पहले से विवाद चल रहा था, इनके केस भी एक दूसरे पर दर्ज हैं और इस मामले में पूरी जांच करके कार्रवाई की जाएगी.

समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

कानपुर की इस घटना पर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (एसपी) ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है.

एसपी के मीडिया सेल ने ट्वीट किया है, “उत्तर प्रदेश में योगीराज 2.O में लूट, डकैती, छिनैती, बलात्कार और हत्या की तमाम घटनाओं के बाद अब रंगदारी की बड़ी घटना सामने आई है. इन सब घटनाओं के पीछे के कारणों को देखेंगे तो बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और गुंडे बदमाशों को भाजपा नेताओं द्वारा हिस्सेदारी लेकर संरक्षण देना नजर आएगा!.”

लखनऊ: ‘नौकरानी को नशीली दवाई खिलाकर 4 युवकों ने किया गैंगरेप’, दी जान से मारने की धमकी