सिपाही सचिन की हत्या करने वाले मुन्ना यादव को अब सता रहा डर! ‘कांपते’ हुए ये सब बोला

नितेश श्रीवास्तव

02 Jan 2024 (अपडेटेड: 02 Jan 2024, 10:40 AM)

कन्नौज में सिपाही सचिन के मौत के आरोपी मुन्ना यादव को डर सताने लगा है. हुआ यूं कि जब मुन्ना को अस्पताल से स डिस्चार्ज किया गया, तब उसने मीडिया के कैमरे के सामने कहा कि

UP Tak
Google CTA

Kannauj News: 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में तब हड़कंप मच गया जब यहां अशोक उर्फ मुन्ना यादव नामक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाश और उसके बेटे ने फायर झोंक दिया. इस घटना के चलते सिपाही सचिन राठी की मौत हो गई. वहीं, अब सिपाही सचिन के मौत के आरोपी मुन्ना यादव को डर सताने लगा है. हुआ यूं कि जब मुन्ना को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, तब उसने मीडिया के कैमरे के सामने कहा कि पुलिस अब उसका एनकाउंटर कर सकती है. आरोपी ने कहा कि पुलिस यह कहेगी कि मुन्ना भागने की कोशिश कर रहा था इसलिए उसका एनकाउंटर किया गया.

यह भी पढ़ें...

नीचे शेयर किए गए वीडियो में देखें मुन्ना ने क्या-क्या कहा?

कौन है मुन्ना यादव?

आपको बता दें कि अशोक उर्फ मुन्ना यादव बचपन से ही खुराफाती था. मुन्ना गांव में अपना वर्चस्व काम रखना चाहता था. इसी वर्चस्व को लेकर उसकी गांव के ही सोवरन यादव नामक शख्स से रंजिश हो गई थी. इसी रंजिश के चलते मुन्ना ने 5 सितंबर 1998 को पहला कत्ल किया. इसके बाद सोवरन यादव के परिवार के लोगों ने ठीक 42 दिन बाद अशोक यादव के भाई का मर्डर कर दिया.

इस वारदात के बाद अशोक यादव ने 2005 में सोवरन यादव के भाई का मर्डर कर दिया और फिर अशोक यादव उर्फ मुन्ना अपराध जगत में आगे बढ़ता चला गया. धीरे-धीरे उसके ऊपर करीब 20 मुकदमे पुलिस फाइल में दर्ज हो गए. विशुनगढ़ पुलिस में उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर 40 ए के रूप में है.