बदायूं: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार

उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun news) जिले में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार…

अंकुर चतुर्वेदी

• 02:54 PM • 25 Jun 2022

follow google news

उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun news) जिले में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें...

परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी पति की तलाश में जुट गई है.

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के बलिया नगला गांव में घरेलू कलह के चलते 35 वर्षीय सुधारानी की उसके पति राजकुमार ने कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया.

चौहान के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस राजकुमार की तलाश में जुटी है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

UP Tak को दीजिए सुझाव और पाइए आकर्षक इनाम

दर्शकों से मिले बेशुमार प्यार की ताकत ही है कि इंडिया टुडे ग्रुप के Tak परिवार के सदस्य यूपी तक ने YouTube पर 60 लाख सबस्क्रिप्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. हमें और बेहतर बनने के लिए सिर्फ 60 शब्दों में आपके बेशकीमती सुझावों की जरूरत है. सुझाव देने वाले चुनिंदा लोगों को हमारी तरफ से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. यहां नीचे शेयर की गई खबर पर क्लिक कर बताए गए तरीके से अपने सुझाव हमें भेजें और इनाम पाएं.

YouTube पर UP Tak परिवार 60 लाख पार, हम और बेहतर कैसे बनें? 60 शब्दों में बताइए, इनाम पाइएबदायूं में सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल