Prayagraj Murder: प्रयागराज में गुरुवार 26 नवंबर की देर शाम 32 साल के अरविंद पासी की तीन हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है. यह घटना अल्लापुर इलाके में हुई है. मृतक अरविंद सैलून में बैठकर सेविंग करवा रहा था, तभी अचानक तीन बेखौफ बदमाश मौके पर पहुंचे और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियां लगने से अरविंद दुकान के अंदर ही बेसुध होकर गिर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस घायल अरविंद को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ADVERTISEMENT
सैलून में घुसकर की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम अरविंद पासी बैंक के पास स्थित सैलून में बैठा था. इसी दौरान तीन हमलावर सैलून पर पहुंचे और फिर उस पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियां लगते ही अरविंद सैलून के अंदर ही गिर पड़ा. गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: अयोध्या से वाराणसी तक, यूपी की ये 9 हॉट सीटें किसके खाते में जाएंगी? SCORE सर्वे में पता चला
अस्पताल में मृत घोषित किया गया
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस वारदात वाली घटना पर पहुंची. इसके बाद गंभीर रूप से घायल अरविंद को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक मृतक अरविंद पासी अल्लापुर के पूरा दलेल इलाके का रहने वाला था. उसकी उम्र 32 साल थी और वह किशुन लाल का बेटा था.
यह भी पढ़ें: अयोध्या से वाराणसी तक, यूपी की ये 9 हॉट सीटें किसके खाते में जाएंगी? SCORE सर्वे में पता चला
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
सैलून में हुई इस हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल है. फिलहाल पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है. घटनास्थल और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके साथ ही स्थानीय लोगों से इस वारदात को लेकर पूछताछ भी की जा रही है.
हालांकि अभी अरविंद पासी की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस तीनों अज्ञात हमलावरों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश और जांच में लगी हुई है.
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले संजय राउत का चौंकाने वाला बयान, सीएम की तारीफ में बोले-'योगी नहीं तो यूपी नहीं'
ADVERTISEMENT











