पिता को मारने के बाद मां को संभाला, उनके आंसू भी पोंछे... मुजफ्फरनगर की हत्यारिन बेटियों का कांड

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर की हत्यारिन बेटियों का कांड चर्चाओं में बना हुआ है. अपने पिता को तड़पाकर मारने वाली इन बेटियों के कांड जान आप भी हिल जाएंगे.

UP News

संदीप सैनी

24 Feb 2026 (अपडेटेड: 24 Feb 2026, 05:09 PM)

follow google news

Muzaffarnagar Crime News:  यूपी के मुजफ्फरनगर के मोरना गांव में हुई दलित किसान राम प्रसाद की हत्या ने सभी को हिला कर रख दिया है. जिस तरह से किसान राम प्रसाद की हत्या उनकी बेटियों ने की है, उसने हर किसी को चौंका दिया है. बता दें कि 32 साल की बेटी कोमल और 16 साल की बेटी ने पिता की गर्दन काटकर, उनको मारा है. 

यह भी पढ़ें...

हैरानी की बात ये है कि दोनों बेटियों ने रात के समय पिता का मर्डर कर दिया. जिस समय राम प्रसाद सो रहे थे, उसी समय साजिश के तहत दोनों बेटियां उनके पास आईं और चाकू से उनकी गर्दन काट दी. फिर सबूत छिपाएं और दोनों बहनें सो गईं. सुबह जब किसान की हत्या से हड़कंप मचा तो दोनों बेटियां नाटक करने लगीं.

मां के आंसू पोंछकर नाटक किया

बता दें कि जब सुबह किसान अपने घर पर खून से लथपथ मरे मिले तो गांव में हड़कंप मच गया. किसान के परिवार में कोहराम मच गया. किसान की पत्नी अपना होश खो बैठीं. इस दौरान दोनों बेटियां नाटक करती रहीं. वह अपनी मां को संभालती रहीं और उनके आंसू पोंछती रहीं. इस दौरान दोनों बेटियों ने पिता की मौत का गम भी मनाया. मगर पुलिस की सख्ती के आगे दोनों टूट गईं और पूरे मामले का खुलासा हो गया.

क्यों मारा बेटियों ने अपने पिता को?

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों बेटियां अपने पिता से नाराज रहती थीं.  दोनों बेटियों ने पूछताछ में बताया है कि पिता बेटी-बेटा में फर्क करते थे. उन्होंने पाबंदियां लगा रखी थीं. शादी को लेकर भी ताने मारते थे. ऐसे में वह पिता की नाराज रहती थीं. 

पूछताछ में दोनों ने बताया है कि पिता की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर ही दोनों ने पिता की हत्या की साजिश रची और सोते समय पिता को मार डाला. बता दें कि पुलिस के सामने दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने दोनों को जेल भी भेज दिया है.