शादीशुदा प्रेमिका को अश्लील वीडियो दिखाता था पंकज फिर इस औरत ने गजब साजिश रच दी

अनिल अकेला

• 01:12 PM • 02 Mar 2026

बलिया के रसड़ा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक प्रेमिका ने अपने भाई-भाभी के साथ मिलकर प्रेमी पंकज गुप्ता की हत्या कर दी. अश्लील वीडियो के नाम पर उत्पीड़न से परेशान परिवार ने पंकज का चेहरा तेजाब से जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की.पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए प्रेमिका समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

follow google news
1

1/7

|

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में इश्क और प्रतिशोध की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. 10 फरवरी को लोहटा गांव में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था.
 

2

2/7

|

कातिल इतने शातिर थे कि उन्होंने सबूत मिटाने के लिए मृतक का चेहरा एसिड से पूरी तरह झुलसा दिया था.पहचान छुपाने की लाख कोशिशों के बावजूद खाकी की मुस्तैदी ने इस रहस्यमयी कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया.
 

3

3/7

|

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक आजमगढ़ का पंकज गुप्ता था. पंकज का एक युवती से प्रेम संबंध था जिसकी अब शादी हो चुकी थी. आरोप है कि पंकज अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था जिससे युवती का वैवाहिक जीवन नर्क बन गया था.
 

4

4/7

|

बदनामी और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने अपने भाई और भाभी को सच बताया. 5 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान परिवार ने पंकज को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया.
 

5

5/7

|

7 फरवरी को साजिश के तहत पंकज को मिलने के बहाने बुलाया गया.वहां युवती के परिजनों ने मिलकर उसकी गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया.
 

6

6/7

|

बलिया एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
 

7

7/7

|

इस हत्याकांड में कुल 5 लोग नामजद थे. 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 2 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी