होटल के कमरे में प्रेमिका का खौफनाक कांड, शराब के नशे में उसने प्रेमी संग जो किया वो देख हर किसी की रूंह कांप गई

यूपी तक

• 02:05 PM • 18 Apr 2026

Agra Crime News: आगरा के होटल ताजपथ में एक खौफनाक हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है.फतेहपुर सीकरी निवासी युवक की उसकी प्रेमिका ने पहले हथौड़े से सिर फोड़कर और फिर गला रेतकर हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के इरादे से आई प्रेमिका रिश्ते में मामा-भांजी लगती थी और पहले से ही हथियार लेकर पहुंची थी.

follow google news
1

1/7

|

आगरा के इटौरा स्थित होटल ताजपथ का कमरा नंबर 204 अचानक एक खौफनाक कांड का केंद्र बन गया. जब इस कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं तो होटल स्टाफ के होश उड़ गए. वहां एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा था.
 

2

2/7

|

मौके पर पहुंचे होटल कर्मचारियों ने देखा कि हत्या के बाद महिला बेखौफ लाश के पास बैठी थी और जोर-जोर से चिल्ला रही थी "मैंने उसे मार डाला." उसका यह बर्ताव देख वहां मौजूद हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए.
 

3

3/7

|

फतेहपुर सीकरी का रहने वाला यह युवक अपनी प्रेमिका के साथ यहां पहुंचा था. शुरुआती जांच में पता चला है कि कमरा नंबर 204 में दोनों ने साथ में शराब पी.लेकिन देखते ही देखते यह महफिल खूनी विवाद में बदल गई.
 

4

4/7

|

आरोपी महिला के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपने बैग से हथौड़ा निकाला और प्रेमी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे पहले अचेत कर दिया ताकि वह खुद को बचा न सके.
 

5

5/7

|

प्रेमी के बेहोश होते ही महिला ने अपने बैग से दूसरा धारदार हथियार निकाला और उसका गला रेत दिया। होटल के कमरे में यह हत्या किसी सोची-समझी साजिश का नतीजा मालूम पड़ती है.
 

6

6/7

|

पुलिस की तफ्तीश में एक चौंकाने वाला सच सामने आया कि आरोपी महिला एक बच्चे की मां है और रिश्ते में वह प्रेमी की भांजी लगती थी. यह रिश्ता इस हत्याकांड को और भी जटिल बना रहा है.
 

7

7/7

|

महिला का बैग हथौड़े और हथियार से लैस होना इस बात का सबूत है कि वह उसे मारने की पूरी तैयारी करके आई थी. फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार मामले की गहन जांच कर रहे हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी