महालक्ष्मी राजयोग 2026: चंद्रमा और मंगल की युति से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बरसेंगी खुशियां

यूपी तक

• 06:48 PM • 15 Apr 2026

16 अप्रैल 2026 को मीन राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से 'महालक्ष्मी राजयोग' बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह शुभ संयोग मिथुन, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और सुख-समृद्धि लेकर आएगा.

follow google news
1

1/7

|

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे। यहाँ पहले से ही मंगल विराजमान हैं. चंद्रमा और मंगल की इस युति से 'महालक्ष्मी राजयोग' का निर्माण होगा जो धन और करियर के लिए अत्यंत शुभ है.
 

2

2/7

|

ज्योतिष में मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक है. जबकि चंद्रमा मन की शांति और सुख-समृद्धि का कारक है.जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक उन्नति और सकारात्मक बदलावों के द्वार खुलते हैं.
 

3

3/7

|

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग सुनहरे अवसर लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय लाभकारी सौदे लेकर आ सकता है.
 

4

4/7

|

धनु राशि वालों के लिए यह समय विलासिता और पारिवारिक खुशियों का है. आपको वाहन या नई संपत्ति का लाभ मिल सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे.हालांकि आपको अपने खर्चों और बजट पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है.
 

5

5/7

|

चूंकि यह राजयोग मीन राशि में ही बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा लाभ इसी राशि को मिलेगा.आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.
 

6

6/7

|

राजयोग का लाभ उठाने के लिए धैर्य जरूरी है. ज्योतिषियों का कहना है कि इस अवधि में भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निवेश न करें.रिश्तों में तालमेल बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें.
 

7

7/7

|

महालक्ष्मी राजयोग एक सीमित समय के लिए रहेगा.लेकिन इसका प्रभाव काफी गहरा होगा. सही प्लानिंग और शांत दिमाग से लिए गए फैसले आपके भविष्य को संवार सकते हैं. करियर को मजबूत करने का यह सबसे सटीक समय है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी