Guru Gochar 2026: गुरु का दोहरी चाल और गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

यूपी तक

• 06:00 AM • 15 Apr 2026

साल 2026 में गुरु का गोचर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. 2 जून को गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर गजकेसरी राजयोग बनाएंगे, जिससे वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को अपार धन-संपत्ति और सफलता मिलेगी. वृषभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, मिथुन वालों का भाग्य चमकेगा और कर्क राशि के जातकों को करियर में नई पहचान मिलेगी.

follow google news
1

1/7

|

साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है. देवगुरु बृहस्पति इस साल दो बार अपनी स्थिति बदलेंगे. आमतौर पर साल में एक बार राशि परिवर्तन करने वाले गुरु की यह 'डबल चाल' वैश्विक और व्यक्तिगत स्तर पर बड़े बदलाव लेकर आएगी.
 

2

2/7

|

ग्रहों की गणना के अनुसार, 2 जून 2026 को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में गुरु का अपनी उच्च राशि में होना अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है. इसके बाद 31 अक्टूबर को वे सिंह राशि की यात्रा शुरू करेंगे.
 

3

3/7

|

इस गोचर के दौरान चंद्रमा और गुरु की युति से 'गजकेसरी राजयोग' का निर्माण होगा. यह योग सुख, समृद्धि और मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इस दिव्य संयोग से कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन निश्चित है.
 

4

4/7

|

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय व्यक्तिगत जीवन में नई बहार लाएगा. अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रबल योग बनेंगे. वहीं जो लोग पहले से रिश्ते में हैं. उनके बीच आपसी समझ और प्रेम और भी गहरा होगा.
 

5

5/7

|

करियर के मोर्चे पर भी वृषभ राशि वालों को शुभ समाचार मिलेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना है. आपके आत्मविश्वास से लोग प्रभावित होंगे.
 

6

6/7

|

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकता है. किस्मत का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा मौका मिलेगा और बिजनेस में मुनाफे के नए रिकॉर्ड बनेंगे.
 

7

7/7

|

गुरु इसी राशि में उच्च के रहेंगे, इसलिए कर्क राशि वालों के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा. गजकेसरी योग आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा. बिजनेस में विस्तार और नौकरी में नए अवसरों के साथ यह समय आपको एक नई पहचान दिलाने वाला साबित होगा.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी