मालव्य राजयोग 2026: शुक्र का अपनी ही राशि में प्रवेश, इन राशियों के ऊपर बरसेगा धन
यूपी तक
• 06:00 AM • 16 Apr 2026
19 अप्रैल 2026 को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर 'मालव्य राजयोग' बनाने जा रहे हैं. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, इस राजयोग के प्रभाव से वृषभ, कन्या और मीन समेत कई राशियों की आय में भारी वृद्धि होगी.
ADVERTISEMENT


1/10
|
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को ऐश्वर्य और वैभव के कारक शुक्र मेष राशि से निकलकर अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. शुक्र का अपनी राशि में होना 'मालव्य राजयोग' का निर्माण करेगा जो बेहद शुभ माना जाता है.


2/10
|
जब शुक्र अपनी स्वराशि (वृषभ या तुला) या अपनी उच्च राशि (मीन) में केंद्र भाव में स्थित होते हैं तो मालव्य राजयोग बनता है. यह योग व्यक्ति को भौतिक सुख, संपत्ति और मान-सम्मान दिलाता है.
ADVERTISEMENT


3/10
|
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय वरदान समान है. आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी और रुके हुए प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा, बस अनावश्यक विलासिता पर खर्च करने से बचें.


4/10
|
कन्या राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग आय बढ़ाने के नए अवसर लेकर आएगा. यदि आपका धन कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है, तो उसे वापस पाने के लिए यह उत्तम समय है. परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी.
ADVERTISEMENT


5/10
|
मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर स्थितियां बेहतर होंगी और व्यापारियों को मुनाफे के बड़े सौदे मिल सकते हैं.मान-सम्मान में भी इजाफा होगा.


6/10
|
मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वहीं कर्क राशि के जातकों के लिए व्यापार में अनुकूल समय है और रुके हुए कार्यों में गति आएगी. अवसरों को समय रहते पहचानना जरूरी होगा.
ADVERTISEMENT


7/10
|
सिंह राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा. मकर राशि के जातकों की योजनाएं सफल होंगी और करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे.


8/10
|
मिथुन राशि के जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं उन्हें लाभ होगा. कुंभ राशि वालों को संपत्ति से जुड़ा फायदा मिल सकता है.हालांकि, इन दोनों राशियों को अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी.


9/10
|
तुला राशि वालों को फिलहाल नौकरी बदलने से बचना चाहिए और रिश्तों को संभालना चाहिए. वृश्चिक राशि के जातक परिवार में विवादों से दूर रहें और अपना बजट बिगड़ने न दें.हर काम सोच-समझकर करें.


10/10
|
धनु राशि वालों को सलाह है कि इस दौरान न तो किसी को पैसा उधार दें और न ही खुद कर्ज लें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और किसी भी तरह के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें.
ADVERTISEMENT










