वन्नु दी ग्रेट के ईद वाले वीडियो पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर लोग ये क्या कहने लगे?

मनी मिराज औरवन्नु दी ग्रेट के बीच विवाद और मेलजोल का नया अध्याय सामने आया है. दोनों पहले एक दूसरे के विरोधी थे, लेकिन अब साथ काम कर रहे हैं. यह बदलाव उनकी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यूपी तक

• 12:23 PM • 25 Mar 2026

follow google news

बिहार के दो प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, वन्नू दी ग्रेट और मनी मिराज के बीच का कड़वा विवाद अब मेलजोल में बदल गया है. पिछले साल दोनों के बीच हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें मनी मिराज को जेल तक जाना पड़ा था. आरोप-प्रत्यारोप के लंबे दौर और नकारात्मक चर्चाओं के बाद, अब दोनों ने साथ मिलकर नए वीडियो बनाए हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी है.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं मनी मिराज और वन्नू दी ग्रेट?

कॉमेडी और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में लोकप्रिय मनी मिराज का असली नाम मोहम्मद मिराज है. वहीं, वन्नू दी ग्रेट के नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर और कलाकार का असली नाम वंदना है. इन दोनों के बीच हुए अचानक विवाद ने इनके प्रशंसकों को चौंका दिया था, लेकिन अब दोनों पुरानी बातों को भुलाकर नए सिरे से काम कर रहे हैं.

सितंबर 2025 का विवाद और गिरफ्तारी

विवाद की शुरुआत सितंबर 2025 में गाजियाबाद के एक मामले से हुई थी. हिंदू रक्षा दल की अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मनी मिराज पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में काफी कानूनी पेचीदगियां सामने आई थीं.

कोर्ट में समझौता और नई शुरुआत

जेल जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में समझौता हुआ. इस समझौते की शर्तों में शादी की सहमति भी शामिल रही, जिसके आधार पर मनी मिराज को जमानत मिली और कानूनी विवाद खत्म हुआ. वर्तमान में दोनों सोशल मीडिया पर साथ काम कर रहे हैं और उनके साझा वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. यह अप्रत्याशित बदलाव सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है.