हर किसी के दिल पर राज करने वाली एक्ट्रेस नीलम गिरी कौन हैं जो दे रहीं अक्षरा और आम्रपाली को टक्कर

यूपी तक

• 02:38 PM • 23 Jun 2025

भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों नीलम गिरी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है. नीलम अपनी खूबसूरती, शानदार डांस मूव्स और दमदार एक्टिंग के दम पर हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं.

Bhojpuri Actress Neelam Giri

Bhojpuri Actress Neelam Giri

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों नीलम गिरी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है. नीलम अपनी खूबसूरती, शानदार डांस मूव्स और दमदार एक्टिंग के दम पर हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं.पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स के साथ उनके म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में एक उभरता सितारा बना दिया है. यही वजह है कि आज नीलम, अक्षरा और आम्रपाली जैसी एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं.

यह भी पढ़ें...

नीलम गिरी का जन्म 3 सितंबर 1997 को भूटान में हुआ था. लेकिन वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली हैं.  नीलम ने कभी नहीं सोचा था कि वह भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कदम रखेंगी. लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें इस इंडस्ट्री का चमकता सितारा बना दिया.  नीलम ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी. साल 2020 में पवन सिंह के साथ उनके भोजपुरी म्यूजिक वीडियो "धनिया हमार नया बाड़ी हो" ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इस गाने ने नीलम को भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया. इसके बाद "गोदनवा", "कमर लपकउआ" और "लहंगा लस लस करता" जैसे गानों में उनके डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया.  

2021 में नीलम ने भोजपुरी फिल्म बाबुल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जिसे अवधेश मिश्रा ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में उनके किरदार बिट्टू को क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब सराहना मिली. इसके बाद इज्जत घर (2022), टुन टुन (2022), कलाकंद (2022), घूंघट में घोटाला 3, और यूपी-61 लव स्टोरी ऑफ गाजीपुर जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग और डांस ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया.  

नीलम गिरी को भोजपुरी सिनेमा की धक-धक गर्ल कहा जाता है और उनकी तुलना अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों से की जाती है. अक्षरा सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और रोमांटिक-अक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं तो आम्रपाली दुबे अपनी हाई-एनर्जी डांस और एक्सप्रेसिव परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. नीलम ने इन दोनों को कई मायनों में टक्कर दी है.  नीलम के इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक बनाता है.