स्टेज पर ही पवन सिंह और अरविंद अकेला को धोने वाले सुधीर सिंह का वीडियो वायरल, कौन हैं ये?

यूपी तक

03 Feb 2026 (अपडेटेड: 03 Feb 2026, 03:18 PM)

Sudhir Singh On Pawan singh: UGC के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में जारी आक्रोश के बीच समाजसेवी सुधीर सिंह का एक तीखा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुधीर सिंह ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अरविंद अकेला 'कल्लू' पर निशाना साधते हुए उन्हें जाति के नाम पर सिर्फ पैसा कमाने वाला बताया है.

Sudhir Singh

Sudhir Singh

Google CTA

Sudhir Singh On Pawan singh: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों में बदलाव को लेकर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है. इसी बीच कद्दावर समाजसेवी सुधीर सिंह का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में सुधीर सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और सामने खड़े अरविंद अकेला कल्लू पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो कलाकार खुद को ब्राह्मण,राजपूत या भूमिहार बताकर समाज का समर्थन मांगते हैं वे समाज के हकों की लड़ाई के समय गायब क्यों हो जाते हैं?

यह भी पढ़ें...

पैसे के लिए बनते हैं सवर्ण

वायरल वीडियो में सुधीर सिंह बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कलाकारों पर जाति के नाम पर सिर्फ पैसा कमाने का आरोप लगाया.इस दौरान उन्होंने कहा कि 'कलाकार खुद को पंडित, राजपूत और भूमिहार बताकर जनता से प्रेम की बात करते हैं. लेकिन जब सवर्णों के हकों पर चोट होती है तो ये चुप्पी साध लेते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पवन सिंह जैसे कलाकारों को वे नागिन डांस कराएंगे. क्योंकि ये सिर्फ पैसे को भगवान मानते हैं समाज को नहीं.

वीडियो में उनके सामने भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू भी मौजूद थे. सुधीर सिंह ने उनसे सीधे लहजे में पूछा कि 'अगर यूनिवर्सिटी में आपकी बहन-बेटी के साथ कुछ गलत हो जाए या उनके हक छीन लिए जाएं तो क्या तब भी आप चुप रहेंगे?' कल्लू पूरे समय सिर झुकाए उनकी बातें सुनते नजर आए'


'समाज के लिए जेल जाने को भी तैयार'

सुधीर सिंह ने कहा कि 'मेरे लिए मेरा परिवार, चाचा और भाई सब समाज है. अगर समाज के विरोध में कुछ होगा चाहे सामने विधायक हो या शासन सुधीर सिंह पीछे नहीं हटेगा. हम नेशनल न्यूज पर बैठकर मरने को तैयार हैं. लेकिन सवर्ण समाज के 33% हक की लड़ाई लड़कर रहेंगे.'

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है. एक वर्ग सुधीर सिंह के इस बेबाक अंदाज का समर्थन कर रहा है. वहीं कलाकारों के फैंस इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. हालांकि जिस तरह से उन्होंने स्टार्स की जातिगत ब्रांडिंग पर सवाल उठाए हैं उसने भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है.