राजा जी के दिलवा...नाराज शिवानी सिंह को मनाते दिखे पवन सिंह, गानें में दिखी दोनों की गजब केमिस्ट्री

यूपी तक

18 Jun 2025 (अपडेटेड: 18 Jun 2025, 06:03 AM)

भोजपुरी सिनेमा के बेताज बादशाह पवन सिंह का गाना  राजा जी के दिलवा फैंस का फेवरेट है.

Pawan Singh and Shivani singh

Pawan Singh and Shivani singh

Google CTA

Pawan Singh Superhit Song: भोजपुरी सिनेमा के बेताज बादशाह पवन सिंह का गाना  राजा जी के दिलवा फैंस का फेवरेट है. इस गाने में पवन सिंह और क्वीन शालिनी की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ नाराजगी और मनाने का मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद है.  इस गाने में पवन सिंह और सिंगर शिवानी सिंह ने नटखट अंदाज में गाया है. दोनों सिंगर की जुगलबंदी बेहद शानदार है.
  
"राजा जी के दिलवा" 2024 में डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और देखते ही देखते यह गाना वायरल हो गया. पवन सिंह और शिवानी सिंह की जोड़ी ने इस गाने को अपनी दमदार गायिकी से सजाया है.  जबकि आशुतोष तिवारी के लिखे बोल और प्रियांशु सिंह का म्यूजिक इसे एक परफेक्ट डांस नंबर बनाते हैं. गाना रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है और अब तक 232 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है.  

यह भी पढ़ें...

गाने की कहानी में पवन सिंह और क्वीन शालिनी के बीच की नोकझोक और रोमांस इसे बेहद मनोरंजक बनाता है. वीडियो में शालिनी नाराज गर्लफ्रेंड के किरदार में हैं जो पवन सिंह से अपने प्यार का इजहार करती हैं. जबकि पवन उन्हें मनाने की कोशिश में अपने देसी अंदाज का जादू बिखेरते हैं. शालिनी की हरी साड़ी और ग्लैमरस लुक के साथ पवन का कूल स्टाइल गाने को और आकर्षक बनाता है. दोनों के एनर्जेटिक डांस मूव्स और सिजलिंग केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.  

यह गाना शादियों, पार्टियों और डीजे फ्लोर्स पर खूब बजता है.  इंस्टाग्राम रील्स में भी इसका जलवा बरकरार है. फैंस यूट्यूब कमेंट्स में लिखते हैं, "पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी ने कमाल कर दिया" और "शिवानी सिंह की आवाज गाने को सुपरहिट बनाती है." गाने की सिनेमैटोग्राफी और रंग-बिरंगे लोकेशन्स इसे विजुअली भी शानदार बनाते हैं. यह गाना न सिर्फ बिहार और यूपी में, बल्कि देश-विदेश में बसे भोजपुरी प्रेमियों के बीच भी खूब पसंद किया जाता है.