रात दिया बुता के पिया.... इस भोजपुरी गाने में खूब पसंद की गई थी पवन और आम्रपाली की रोमांटिक जोड़ी

यूपी तक

• 08:17 PM • 12 Jun 2025

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक हैं. दोनों की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है.

pawan singh and aamrapali song

pawan singh and aamrapali song

Google CTA

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक हैं. दोनों की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है. यही वजह है कि भोजपुरी गाना 'रात दिया बुताके पिया' लोगों के बीच आज भी खूब पॉपुलर है. इस गानें में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था. भोजपुरी फिल्म सत्या का यह गाना साल 2017 के सुपरहिट गानों में से एक था.  आज तक इस गाने ने 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं, जो भोजपुरी गानों के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें...

पवन और आम्रपाली की रोमांटिक केमिस्ट्री

गाने में आम्रपाली दुबे का लाल साड़ी वाला ट्रेडिशनल अवतार और पवन सिंह का देसी-रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब भाया.दोनों के बीच की बॉन्डिंग और डांस मूव्स ने गाने को और भी खास बना दिया. आम्रपाली की नशीली अदाएं और पवन की की परफॉर्मेंस ने इस गाने को एक परफेक्ट रोमांटिक ट्रैक बनाया, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आता है.

गाने की लोकप्रियता

रिलीज के बाद से ही "राते दिया बुताके" यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. आज तक इस गाने ने 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं, जो भोजपुरी गानों के लिए एक बड़ा . सोशल मीडिया पर यह गाना अक्सर ट्रेंड करता रहता है, और रील्स से लेकर शादी-विवाह तक में इसे खूब बजाया जाता है. गाने के बोल और धुन इतने आकर्षक हैं कि यह सुनने वालों को झूमने पर मजबूर कर देता है. 

क्यों है यह जोड़ी खास?

उनकी हर फिल्म और गाना दर्शकों के बीच उत्साह पैदा करता है."राते दिया बुताके" में उनकी जोड़ी इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें रोमांस के साथ-साथ देसीपन और भावनाओं का सही मिश्रण है. दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और एक-दूसरे के साथ तालमेल इस गाने को देखने और सुनने का अनुभव यादगार बनाता है.