यूट्यूब पर तहलका मचा रहा खेसारी और आकांक्षा का नया गाना 'सरसों के तेलवा',अब तक 10000000 लोगों ने देखा

यूपी तक

• 03:57 PM • 01 Apr 2025

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘सरसो के तेलवा’ इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

Khesari and Akanksha new bhojpuri song

Khesari and Akanksha new bhojpuri song

Google CTA

Bhojpuri Song Sarso ke Telwa:  भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘सरसों के तेलवा’ इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इस गाने ने 10 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है. आकांक्षा पुरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की है जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यह गाना उनकी आने वाली फिल्म ‘रिश्ते’ का हिस्सा है और इसे खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है.

यह भी पढ़ें...

‘सरसों के तेलवा’ में खेसारी और आकांक्षा की जोड़ी ने देसी अंदाज और रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया है. गाने के बोल शुभ दयाल सरोहा ने लिखे हैं.जबकि इसका संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है.  ट्रेडिशनल भोजपुरी टच के साथ मॉडर्न बीट्स का यह कॉम्बिनेशन लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है. गाने का वीडियो भी बेहद मजेदार है जिसमें आकांक्षा की खूबसूरती और खेसारी का एनर्जेटिक परफॉर्मेंस चार चांद लगा रहा है. यही वजह है कि यह गाना यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारे गाने ‘सरसों के तेलवा’ को 10 मिलियन व्यूज और इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद.' फैंस भी कमेंट्स के जरिए इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे. कोई इसे “सुपरहिट” बता रहा है, तो कोई इसे “भोजपुरी का नया एंथम” कह रहा है.