सिंह होती तो ट्राय करता...भोजपुरी सुपरस्टार पवन को पसंद हैं ऐक्ट्रेस मोनिका मिश्रा? अक्सर करते हैं तारीफ

यूपी तक

• 02:10 PM • 20 Jun 2025

भोजपुरी सिनेमा की राइजिंग स्टार मोनिका मिश्रा इन दिनों पवन सिंह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पवन सिंह अक्सर स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनकी तारीफ करते हुए नजर आते हैं.

who is monika mishra

who is monika mishra

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की राइजिंग स्टार मोनिका मिश्रा इन दिनों पवन सिंह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. पवन सिंह अक्सर स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनकी तारीफ करते हुए नजर आते हैं.  उत्तराखंड में जन्मी मोनिका ने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. उनकी सादगी और टैलेंट ने हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिव प्रजेंस और उनके वीडियोज ने उन्हें युवा फैंस के बीच फेवरेट बनाया है.
  
मोनिका मिश्रा हाल ही में तब चर्चा में आईं जब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कई स्टेज शोज में उनके साथ परफॉर्म किया और उनकी जमकर तारीफ की. एक वायरल वीडियो में पवन सिंह ने मंच पर मोनिका के साथ खड़े होकर कहा, "हमारी और इनकी जोड़ी अच्छी लग रही है, थोड़ा हाथ ऊपर उठा के बताओ." इस सवाल पर फैंस की जोरदार हामी ने माहौल को और गर्म कर दिया. एक अन्य इवेंट में पवन ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अगर मोनिका मिश्रा की जगह मोनिका सिंह होती तो कुछ ट्राय करता." इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और लोग उनकी जोड़ी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे. 

यह भी पढ़ें...

हालांकि मोनिका ने इन चर्चाओं पर सफाई देते हुए कहा कि वह पवन सिंह की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें अपने सीनियर के रूप में सम्मान देती हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और पवन के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है जैसा कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है. मोनिका ने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में काम किया है और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा है. उनके गाने और स्टेज शोज में उनकी एनर्जी और डांस मूव्स फैंस को दीवाना बना रहे हैं.  

पवन सिंह के साथ मोनिका की जोड़ी को लेकर फैंस में खासा उत्साह है. खासकर उनके गाने "पियार फरक वाली 2" के इवेंट में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यूट्यूब पर इस गाने के व्यूज ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जिससे मोनिका की लोकप्रियता और बढ़ गई. 

मोनिका मिश्रा का करियर अभी शुरुआती दौर में है. लेकिन उनकी मेहनत और पवन सिंह जैसे सुपरस्टार के साथ स्टेज शेयर करने ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में एक उभरता सितारा बना दिया है. उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है और फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.