दीदिया के देवरा... हनी सिंह के वायरल गाने Maniac के भोजपुरी बोल की डबल मीनिंग जान माथा पकड़ लेंगे आप

यूपी तक

• 06:48 PM • 28 Feb 2025

मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार अपने गाने की बीट्स या रैप स्टाइल के लिए नहीं, बल्कि भोजपुरी बोल के कारण.

Honey Singh Maniac Song

Honey Singh Maniac Song

Google CTA

मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपने गाने की बीट्स या रैप स्टाइल के लिए नहीं, बल्कि भोजपुरी बोल के कारण. हाल ही में रिलीज़ हुए उनके नए ट्रैक 'Maniac' में एक भोजपुरी लाइन "दीदिया के देवरा चढ़ावले बाटे नजरी चोली के..." सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. पहली नजर में यह बोल आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन इसमें मौजूद डबल मीनिंग लोगों को असहज भी महसूस करा रही है. 

यह भी पढ़ें...

भोजपुरी बोल में छिपा डबल मीनिंग!

इस गाने के भोजपुरी बोल को गायिका रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है. बोल कुछ इस तरह हैं:

"दीदिया के देवरा चढ़ावले बाटे नजरी, चोली के चिजुइया चिखल चाहे जबरी..."

अब इसे सीधा हिंदी में समझें तो इसका अर्थ शर्मनाक और अश्लील लगता है. 

"दीदिया के देवरा चढ़ावले बाटे नजरी चोली के" – यानी, दीदी का देवर चोली (ब्लाउज) पर नजर गड़ाए बैठा है. "चिजुआ चिखल चाहे जबरी" – जहां "चिजुआ" का अर्थ 'चीज़' और "चिखल" का मतलब 'स्वाद चखना' होता है. अब अगर इन शब्दों को जोड़ें, तो इस लाइन का पूरा अर्थ बेहद अश्लील बन जाता है. यही वजह है कि यह लाइन सोशल मीडिया पर डबल मीनिंग होने के कारण विवादों में आ गई है. भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस बार यह सवाल हनी सिंह पर उठ रहे हैं.

हनी सिंह का भोजपुरी एक्सपेरिमेंट विवादों में क्यों?

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे जैसे गायकों पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन इस बार हनी सिंह जैसे बड़े कलाकार ने अपने गाने में ऐसे बोल डाले, जिससे भोजपुरी भाषा की छवि को फिर से सवालों के घेरे में डाल दिया है. गाने में भोजपुरी का उपयोग करने से हनी सिंह की वाहवाही भी हो रही है, लेकिन आलोचना भी तेज हो गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब हनी सिंह भोजपुरी को अपने गाने में शामिल कर रहे थे, तो क्या इसे बिना अश्लीलता के भी बनाया जा सकता था?

रागिनी विश्वकर्मा कौन हैं?

गाने में भोजपुरी लाइन गाने वाली रागिनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं. वे पहले सड़कों पर ढोलक और हारमोनियम बजाकर गाना गाती थीं. उनकी पहचान एक लोकगायिका के रूप में थी, लेकिन हनी सिंह के साथ यह गाना गाकर वे अचानक चर्चा में आ गई हैं. रागिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने यह गाना रिकॉर्ड किया, तब उन्हें यह नहीं पता था कि यह हनी सिंह के एल्बम का हिस्सा होगा. गाने के रिलीज़ होने के बाद उन्होंने इसे पहली बार सुना और सोशल मीडिया पर इसे लेकर आ रही प्रतिक्रियाओं से अवगत हुईं.

'Maniac' गाना क्यों चर्चा में है?

- यह पहली बार है जब हनी सिंह ने अपने गाने में भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल किया है.
- इस गाने में फीमेल वॉयस का हिस्सा रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है, जिससे उनकी पहचान तेजी से बढ़ी है.
- गाने के बोल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

पूरी वीडियो रिपोर्ट यहां नीचे देखें