धूप, गर्मी और पिंपल से परेशान हुईं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया अपना हाल

यूपी तक

30 Apr 2025 (अपडेटेड: 30 Apr 2025, 05:14 PM)

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की चमकती सितारा अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए भी जानी जाती हैं.

Akshara Singh

Akshara Singh

Google CTA

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की चमकती सितारा अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए भी जानी जाती हैं. फैंस के साथ हर छोटी-बड़ी बात शेयर करने वाली अक्षरा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में अक्षरा धूप, गर्मी और पसीने से परेशान नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें...

अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वह शूटिंग के सेट पर मेहनत करती नजर आ रही हैं.  इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि इस गर्मी में एक्ट्रेस ना केलव धूप, गर्मी और पसीने से परेशान हैं बल्कि वह पिंपल और सिर दर्द से भी परेशान हैं.

 

 

अक्षरा के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे. कुछ एक्ट्रेस को काम के प्रति समर्पित बता रहे तो कुछ उन्हें मेहनती कह रहे हैं.

अक्षरा की यह पोस्ट न केवल उनकी मेहनत को दर्शाती है. बल्कि यह भी दिखाती है कि वह अपने फैंस से कितना जुड़ाव रखती हैं. फिलहाल अक्षरा की अपकमिंग फिल्म को लेकर भी फैंस में उत्साह बढ़ गया है और वे जल्द ही अपनी फेवरेट स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं.