UP News: शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के मठ में एक महिला ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. यह महिला कुछ महीनों तक मठ में रह चुकी है और अपनी आँखों से जो भी देखा, वह साझा कर रही है. महिला का नाम भूमिका द्विवेदी है और वह लेखिका है. महिला का कहना है कि वह साल 2022 में वाराणसी स्थित मठ में रही थी. भूमिका द्विवेदी का दावा है कि वह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वाराणसी स्थित आश्रम यानी विद्यापीठ में 2 महीने तक ठहरी थीं. वह अब दिल्ली में रह रही हैं. उनका कहना है कि वह साल 2022 में वाराणसी पर किताब लिखने के लिए वहां गई थीं.
ADVERTISEMENT
महिला ने जो आरोप लगाए हैं, उसमें वाराणसी मठ में सीक्रेट दरवाजा, स्विमिंग पूल, सखियों के क्षेत्र, और दान पुण्य के पैसों में गड़बड़ी शामिल है. मगर महिला केआरोपों का मठ के लोगों ने पूरी तरह से खंडन किया है. मठ के लोगों का कहना है कि वाराणसी मठ में कोई छिपा हुआ कमरा, गुप्त गेट और पूल नहीं है. ऊपर दिए गए वीडियो में पूरा मामला देखिए.
ADVERTISEMENT









