कल्याण सिंह की तेरहवीं से लेकर गोंडा की बाढ़ तक, जानिए यूपी से अबतक की 5 बड़ी खबरें

यूपी तक

• 08:18 AM • 01 Sep 2021

उत्तर प्रदेश की अबतक की 5 सबसे बड़ी खबरों की पेशकश में हम कल्याण सिंह की तेरहवीं से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं. करीब 1400…

Google CTA

उत्तर प्रदेश की अबतक की 5 सबसे बड़ी खबरों की पेशकश में हम कल्याण सिंह की तेरहवीं से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं. करीब 1400 हलवाई ब्रह्मभोज तैयार कर रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता इसमें शामिल हो रहे हैं. कल्याण सिंह के लिए आयोजित श्रद्धांजलि और तेरहवीं को लेकर काफी राजनीति भी देखने को मिली है. यूपी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी कल्याण सिंह से जुड़े मामले प्रदेश में तूल पकड़ रहे हैं.

यह भी देखें...

दूसरी खबर नोएडा के सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट बिल्डर के मामले से जुड़ी है. सीएम योगी ने इस मामले को लेकर काफी सख्ती दिखाई है. सीएम योगी ने दोषियों पर सख्त ऐक्शन लेने को कहा है. नोएडा अथॉरिटी दोषी अफसरों के रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है. यूपी की आज की तीसरी खबर बाढ़ से जुड़ी है. गोंडा में सरयू का रौद्र रूप देखने को मिला है. जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है.

यूपी की आज की चौथी बड़ी खबर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास की तरफ से सीएम योगी को लिखी गई चिट्ठी है. उन्होंने सीएम योगी से एक ऐसी मांग की है, जो चर्चा का विषय है. पांचवीं खबर महंत यति नरसिंहानंद से जुड़ी है. महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में केस दर्ज होने के बाद उन्होंने गाजियाबाद सदर सीओ को पत्र कहा है कि सार्वजनिक रूप से उन्होंने कभी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है.