Varanasi Tak: डूबते नाव को देखकर फरार होने वाले नाविक की तलाश में जुटी पुलिस

ब्रिजेश कुमार

• 09:37 AM • 27 Nov 2022

उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi News) जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. अहिल्याबाई घाट के सामने यात्रियों से भरी नाव अचानक डूब गई.…

Google CTA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi News) जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. अहिल्याबाई घाट के सामने यात्रियों से भरी नाव अचानक डूब गई. गंगा में नाव डूबने से मौके पर चीख-पुकार मच गई. चीख-पुकार के बाद स्थानीय नाविकों के साथ पुलिस और बचाव की टीम भी मौके पर पहुंच गई.

यह भी देखें...

कड़ी मशक्कत के बाद नाव पर सवार करीब 34 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो लोगों की हालात गंभीर है, जिन्हें कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय नाविकों के अनुसार सभी यात्री दक्षिण भारत के केरल के रहने वाले हैं. वहीं इस हादसे के बाद नाविक फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले में जांच-पड़ताल के साथ नाविक के तलाश में जुटी है.

प्रत्यक्षदर्शी राजेश तिवारी के अनुसार अचानक नाव के अंदर पानी भरने लगा, जिसके बाद नाविक नाव छोड़कर भाग निकला और जो यात्री केरल से आए थे उनके बीच अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद नाव गंगा में डूबने लगी. मौके पर मौजूद अन्य नाविकों की तत्परता और पुलिस टीम की मदद से सभी लोगों को बचा लिया गया. किसी तरह का कोई अप्रिय हादसा नहीं हुआ.

इस मामले से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट को खबर की शुरुआत में शेयर किए गए Varanasi Tak के वीडियो पर क्लिक कर देखें.

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में VVIP दर्शन को लेकर लिस वाले ने लेखपाल को जमकर पीटा