Viral : सुबह से बवालियों को समझा रहे थे SSP साहब, फिर आए अपने मोड में.. सब हो गए चुप!

यूपी तक

• 05:35 AM • 10 Jun 2023

Viral : सुबह से बवालियों को समझा रहे थे SSP साहब, फिर आए अपने मोड में.. सब हो गए चुप!

Google CTA

वीडियो में दिख रहे ये पुलिस अधिकारी मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजीव सुमन हैं.. जो मुजफ्फरनगर चरथावल थाना क्षेत्र के रोनी हर्जीपुर गांव के लोगों को बैठाकर समझा रहे हैं कि मूर्ति पर बवाल करने से कुछ नहीं होगा.. किसी भी मूर्ति को स्थापित करने के लिए प्रशासन की अनुमति चाहिए होती है.. जी हां, दरअसल मुजफ्फरनगर में शुक्रवार यानी 09 जून को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में बिना परमिशन के सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की मूर्ति को स्थापित कर दिया गया था.. इस दौरान सांसद संजीव बालियान मुर्दाबाद के जहां गांव वालों ने जमकर नारे लगाए तो वहीं यह आह्वान भी किया गया कि बीजेपी का कोई भी आदमी गांव में नहीं घुसेगा.

यह भी देखें...