Lucknow Crime News: लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में मानवेंद्र हत्या कांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह की हत्या का आरोप उनके ही बेटे अक्षत पर है. 20 फरवरी की सुबह लगभग 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आया अक्षत अपने पिता की लाइसेंसी राइफल लेकर तीसरी मंजिल पर गया और सीधे उनके माथे पर गोली चला दी. इस पूरी वारदात का साक्षी अक्षत की छोटी बहन बनी, जिसे धमकी देकर चुप रहने को कहा गया.
ADVERTISEMENT
हत्या के बाद अक्षत ने लाश को ग्राउंड फ्लोर में खींचकर दो हिस्सों में काट दिया. कुछ हिस्सों को कार में भरकर सुनसान मैदान में फेंक दिया और बाकी को घर में नीले प्लास्टिक के ड्रम में छिपा दिया. इसके अलावा उसने व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर पिता की तलाश का नाटक किया ताकि किसी पर शक न हो. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहे BSP MLA उमाशंकर सिंह के घर पड़ा छापा तो भड़क गए योगी के ये मंत्री, खूब सुना दिया
ADVERTISEMENT









