ट्रेन में 4 लोगों को मारी थी गोली, RPF कॉन्स्टेबल चेतन को लेकर अब हुआ ये बड़ा खुलासा

यूपी तक

01 Aug 2023 (अपडेटेड: 01 Aug 2023, 03:30 AM)

Jaipur Mumbai Train Firing : हाथरस का रहने वाला है चेतन,’अधिकारियों और स्टाफ से था परेशान’

Google CTA

यह भी देखें...

रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF के एक कॉन्स्टेबल ने सोमवार यानी 31 जुलाई को महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास एक चलती ट्रेन में 4 लोगों की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी सिपाही यूपी के हाथरस के मीतई गांव का रहने वाला है. वह गुजरात आरपीएफ में पोस्टेड था.. वहीं, जैसे ही ये खबर आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन के हाथरस जिले के गांव मीतई में लोगों को पता लगी.. सभी हैरान रह गए.. यहां आरोपी कॉन्स्टेबल के ताऊ ओमकार सिंह ने बताया कि चेतन के पिता भी आरपीएफ में नौकरी करते थे, जिनकी मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में उनकी जगह पर नौकरी मिली थी. ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर उसका अपने स्टाफ के साथ विवाद चल रहा था. जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान था.