जापान पहुंचे सीएम योगी ने यूपी के विकस को लेकर कही कौन-कौन सी बड़ी बात, जानिए सब कुछ

CM Yogi in Japan: जापान के यमानाशी प्रांत पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर रखा. उन्होंने जापानी निवेशकों को यूपी की उर्वर भूमि, विशाल जल संसाधन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बताते हुए राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया.

यूपी तक

• 07:01 PM • 26 Feb 2026

follow google news

CM Yogi in Japan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान के दौरे पर हैं जहां वे भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को नई मजबूती दे रहे हैं. जापान के खूबसूरत प्रांत यमानाशी (Yamanashi) पहुंचे सीएम योगी ने वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को पूरी मजबूती के साथ रखा. उन्होंने न केवल यूपी को भारत की विरासत की भूमि बताया बल्कि जापानी उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया.

यह भी पढ़ें...

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की भूमि

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश केवल भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य नहीं है बल्कि यह देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र भी है. उन्होंने यमानाशी की प्राकृतिक सुंदरता की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हुए कहा कि जैसे प्रकृति की कृपा जापान के इस प्रांत पर है. वैसी ही असीम कृपा यूपी पर भी है.

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की ताकत गिनाते हुए बताया कि राज्य के पास भारत की सबसे उपजाऊ भूमि और सर्वाधिक जल संसाधन मौजूद हैं. 25 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं जिसका लाभ अब विकास के रूप में दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्य की नीतियों को रिएक्टिव के बजाय प्रोएक्टिव बनाया गया है.  इसी का परिणाम है कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय और राज्य की कुल अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त हुई है.

निवेश का आमंत्रण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

जापानी प्रतिनिधियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया. उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि यूपी आज आध्यात्मिकता और आधुनिकता का एक बेहतरीन संगम प्रस्तुत कर रहा है जो व्यापार और औद्योगिक सहयोग के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है.