CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि युवाओं की नौकरी से खिलवाड़ करने वालों को सीधा जेल भेजा जाएगा और उनकी संपत्ति भी जब्त होगी. इसके साथ ही सीएम ने महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा का पक्का भरोसा दिया है. सरकार ने आने वाले छह महीनों में एक लाख और युवाओं को रोजगार देने का बड़ा ऐलान भी किया है.
ADVERTISEMENT
नौकरी से खिलवाड़ करने पर जेल
सीएम योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को रोजगार दे चुकी है. अगले छह महीनों में एक लाख और नौजवानों को नौकरी दी जाएगी. उन्होंने पुरानी सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले नौकरी पर सिंडिकेट का कब्जा था. लेकिन अब जो भी युवाओं के भविष्य से खेलेगा या उनकी नौकरी में सेंध लगाएगा, उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी और उसकी सारी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी.
बेटी और व्यापारी की होगी सुरक्षा
सीएम ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में बिजली, सड़क और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं बिल्कुल नहीं थीं. गरीबों को राशन और किसानों को पानी के लिए तरसना पड़ता था. लेकिन आज राज्य के हालात पूरी तरह बदल गए हैं. सरकार बेटी और व्यापारी की सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर है. अगर कोई भी इनकी सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा, तो उसके खिलाफ बहुत सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज
प्रदेश के विकास पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा. भदोही में काशी नरेश विश्वविद्यालय की स्थापना भी हो चुकी है. सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज', 'वन प्रोडक्ट' और 'वन क्यूजिन' जैसी योजनाओं से हर जिले का तेजी से विकास कर रही है. बिना किसी भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और जौनपुर की मशहूर इमरती को भी विदेशी बाजारों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है.
ADVERTISEMENT










