Agra Viral Video: नकल कराने का इससे बेहतर तरीका नहीं देखा होगा आपने!

यूपी तक

• 07:01 AM • 19 Aug 2021

आगरा / मथुरा. ये वायरल वीडियो आगरा का है, जहां नकल कराने का कमाल का तरीका निकाला गया. बताया गया है कि ये वीडिओ डॉ.भीमराव…

Google CTA

आगरा / मथुरा. ये वायरल वीडियो आगरा का है, जहां नकल कराने का कमाल का तरीका निकाला गया. बताया गया है कि ये वीडिओ डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा का है, जहां नकल माफिया बेखौफ हैं। विश्वविद्यालय की सख्ती के बाद भी परीक्षा में बोल-बोलकर नकल कराई जा रही है।

यह भी देखें...

इसका खुलासा तब हुआ जब विश्वविद्यालय की बीएससी 2nd year की परीक्षा में नकल कराने का वीडियो सामने आया. नकल करवाने जो वीडियो सामने आया है वह मथुरा के बलदेव स्थित एक कॉलेज का बताया जा रहा है.

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नकल विहीन परीक्षा कराने के दावे किए गए थे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से करने की बात कही गई थी। मगर, विश्वविद्यालय के यह दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

वीडियो में बीएससी 2nd year के जूलॉजी के पेपर में एक कक्ष में छात्रों को बोल-बोलकर नकल कराई जा रही है। Room inspector Multiple choice questions के उत्तर बोलकर बता रहा है। परीक्षा के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।