अमरोहा में दलित और यादव समाज के बीच जबरदस्त भिड़ंत क्यों हुई? मौके पर पहुंची भीम आर्मी और पुलिस तो ये हुआ

बीएस आर्य

04 Jun 2025 (अपडेटेड: 04 Jun 2025, 01:28 PM)

UP News: पिछले दिनों यूपी के बुलंदशहर में दलित और यादव समाज के बीच टकराव देखने को मिला था. अब उत्तर प्रदेश के ही अमरोहा में यादव और दलित समाज के बीच विवाद और खूनी संघर्ष देखने को मिला है. जानिए इस बार क्या हुआ?

UP News, UP Viral news, UP viral video, up dalit yadav, amroha, amroha news, amroha viral news, amroha viral news, amroha police, amroha dalit yadav, दलित, यादव, दलित यादव विवाद, अमरोहा, अमरोहा न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: एटा में राजपूत-दलित, फिर बुलंदशहर में दलित-यादव के बीच विवाद और संघर्ष की खबर अभी चर्चाओं में थी. तभी उत्तर प्रदेश के अमरोहा से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है. अमरोहा में फिर दलित और यादव समाज के बीच संघर्ष देखने को मिला है. इस दौरान जमकर मारपीट की गई है और खूब हंगामा मचा है. हालातों को काबू करने के लिए पुलिस तक को बल प्रयाग करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें...

अमरोहा में भिड़े यादव और दलित समाज

ये पूरा मामला अमरोहा के गजरौला थाना इलाके के रहदरा गांव से सामने आया है. यहां दलित समाज के लोग बारात निकाल रहे थे. दलित समाज की 2 लड़कियों की शादी थी. बाराती नाचते हुए जा रहे थे. तभी उन्होंने यादव समाज के लोगों से बारात का रास्ता मांगा. 

आरोप है कि इस दौरान यादव समाज और दलित समाज के बीच विवाद हो गया. दलित समाज का आरोप है कि यादव समाज के लोगों ने रास्ता देने से मना कर दिया और बोला कि अपने इलाके से बारात निकालो. दलित समाज का ये भी आरोप है कि यादव समाज के लोगों ने इस दौरान गाली-गलौज की और बारातियों के साथ मारपीट भी की. इस दौरान 4 बाराती गंभीर घायल हो गए.

बता दें कि पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. पुलिस ने हालतों को काबू करने के लिए बल प्रयाग किया. इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया. आखिर में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके हालातों को काबू में किया.

ये भी पढ़ें: आगरा में मां-बेटी कृष्णा और लाड़ो की जिंदगी इतनी निर्ममता के साथ किसने छीनी? जिसपर जा रहा शक, उसका नाम चौंका देगा

भीम आर्मी ने दी चेतावनी 

बता दें कि मौके पर भीम आर्मी भी पहुंच गई. भीम आर्मी के नेताओं और कार्यकर्ता ने कहा कि दलित समाज के बारातियों को काफी पीटा गया है. भीम आर्मी चुप नहीं बैठेगी. सूत्रों की माने तो यादव समाज और दलित समाज के बीच हुआ ताजा विवाद किसी पुराने विवाद की वजह से हुआ है. फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है.

पुलिस ने ये बताया

ये पूरा विवाद गाड़ी निकालने को लेकर हुआ. एक पक्ष बारात निकाल रहा था. सामने से गाड़ी आ रही थी. तभी विवाद हुआ. केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मौके पर अब शांति है.

ये भी पढ़ें: बागपत में सैन्य ट्रक में अचानक सवार होकर और हाथों में हथौड़ा लेकर क्यों आ गए सेना के कई जवान? हैरान कर देगी वजह

घटना की वीडियो देखिए