कौन है हरदोई की पिस्टल गर्ल अरीबा खां? जिसने पेट्रोल पंप कर्मचारी रजनीश के सीने पर तानी बंदूक और दिखाई गजब दबंगई

यूपी तक

• 03:09 PM • 16 Jun 2025

UP News: हरदोई की लड़की अरीबा खां की वीडियो इस समय खूब वायरल है. जिस तरह की दबंगई अरीबा ने दिखाई है, उसे देख हर कोई चौंक गया है. जानिए आखिर कौन है अरीबा खां?

up news, up viral news, up viral video, up crime news, who is Hardoi ariba khan, Hardoi, Hardoi News, Hardoi Viral news, Hardoi viral video, Hardoi crime news, Hardoi crime, अरीबा खां, अरीबा खां हरदोई, हरदोई

up news

Google CTA

UP News: यूपी में दबंगई के कई किस्से आमने सुने और देखें होंगे. मगर हरदोई से जो दबंगई का मामला सामने आया है, उसने हर किसी को चौंका दिया है. यहां अरीबा खां नाम की लड़की ने जो किया, उसे देख हर कोई सकते में आ गया. खुलेआम अरीबा खां ने जान से मारने की धमकी दी और जान से मारने के लिए पिस्टल भी तान दी. जो दबंगई अरीबा खां ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन से की है, उसे देख पुलिस भी हैरान है. 

यह भी पढ़ें...

अब हम आपको बताते हैं कि आखिर ये युवती अरीबा खां कौन है? जिसकी दबंगई के चर्चे सोशल मीडिया पर भी किए जा रहे हैं. 

कौन है हरदोई की पिस्टल गर्ल अरीबा खां?

अरीबा खां के बारे में जानने से पहले एक बार ये भी जान लीजिए कि आखिर अरीबा खां ने किया क्या है?

दरअसल रविवार शाम हरदोई में अरीबा खां अपने पिता और मां के साथ गाड़ी में जा रही थी. गाड़ी सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर आई. मिली जानकारी के मुताबिक, सेल्समैन ने परिवार से कहा कि सभी गाड़ी से बाहर आ जाएं, क्योंकि गाड़ी में सीएनजी भरी जाएगी और उस समय गाड़ी में बैठना सुरक्षित नहीं है. इससे खतरा हो सकता है. मगर परिवार ने गाड़ी से उतरने से साफ मना कर दिया. 

ये देख सेल्समैन ने सीएनजी भरने से मना कर दिया. इसके बाद अरीबा खां और उसके परिवार का सेल्समैन रजनीश से विवाद हो गया. विवाद के बीच अरीबा खां गाड़ी में गई और पिस्टल लेकर आ गई और रजनीश के सीने पर तान दी. वहां खड़े लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करवाया. इसके बाद से अरीबा खां चर्चाओं में आ गई और पुलिस एक्शन भी इस मामले में हो गया.

ये भी पढ़ें: बागपत के अजय ने मंदिर जाना छोड़ा और पूजा भी की बंद, फिर पत्नी ज्योति के सामने आया फरमान का नाम, ये मामला चौंका देगा

कौन है अरीबा खां?

बता दें कि अरीबा खां हरदोई के शाहबाद इलाके की रहने वाली है. अरीबा खां के पिता का नाम एहसान खान और मां का नाम हुस्नबानो है. एहसान खान का शाहाबाद कस्बे में टाइल्स का काम है. अरीबा खां नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है.  बताया जा रहा है कि जो पिस्टल अरीबा खां ने निकाली थी, वह उसके पिता एहसान खान के नाम पर थी.

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

बता दें कि इस मामले में पेट्रोल पंप कर्मचारी रजनीश कुमार ने पुलिस में तहरीर दी थी. पिस्टल तानते हुए अरीबा का वीडियो भी वायरल हो गया था. पीड़ित कर्मचारी का आरोप था कि अरीबा ने उसे धमकी दी थी कि वह उसे इतनी गोलियां मारेगी कि उसका परिवार भी उसे पहचान नहीं पाएगा. 

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अरीबा खां और उसके पिता एहसान खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में भी ले लिया है. पिस्टल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

ये भी पढ़ें:  मकान मालिक की बेटी प्रियंका से हुआ प्यार और रिश्ता था पक्का, अब ऐसा क्या हुआ कि प्रेमिका की बॉडी से की प्रेमी सन्नी ने शादी?