यूपी में किन लड़कियों को मिलेगी फ्री स्कूटी? बजट में ऐलान तो हो गया लेकिन फुल डिटेल यहां जानिए

यूपी तक

• 02:09 PM • 20 Feb 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट 2025 में मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी सौगात दी है. साल 2022 में शुरू हुई रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (Rani Laxmibai Scooty Yojana) के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है.

AI Generated Image

AI Generated Image

Google CTA

UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट 2025 में मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी सौगात दी है. साल 2022 में शुरू हुई रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (Rani Laxmibai Scooty Yojana) के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है. यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 20 फरवरी को बजट पेश करते हुए इस योजना की घोषणा की. अब सवाल यह उठता है कि इस योजना का लाभ किन छात्राओं को मिलेगा और स्कूटी प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या होगी? आइए जानते हैं:

यह भी पढ़ें...

किन छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का उद्देश्य कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना है, खासकर वे छात्राएं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है. 

योग्यता:

  • आवेदन करने वाली छात्रा उत्तर प्रदेश की निवासी हो.
  • 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हों.
  • ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा.
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं: