प्रयागराज महाकुंभ में जब लगी आग तो कहां थीं हर्षा रिछारिया? जो देखा सब बता दिया

यूपी तक

19 Jan 2025 (अपडेटेड: 19 Jan 2025, 10:09 PM)

UP News: प्रयागराज महाकुंभ में भीषण आग की खबर ने पूरे देश में हड़कंप मचा कर रख दिया. राहत की बात ये रही कि जल्द ही आग पर काबू पर लिया गया. इसी बीच हर्षा रिछारिया भी चर्चाओं में आ गई हैं.

Harsha Richhariya, Harsha Richhariya News, Fire Incident, Prayagraj Fire Accident, Fire Accident in Mahakumbh , Mahakumbh Sector 19 fire Incident , Mahakumbh, Fire Incident in Mahakumbh Mela

Harsha Richhariya, Harsha Richhariya News, Fire Incident, Prayagraj Fire Accident, Fire Accident in Mahakumbh , Mahakumbh Sector 19 fire Incident , Mahakumbh, Fire Incident in Mahakumbh Mela

Google CTA

UP News: प्रयागराज महाकुंभ में भीषण आग की खबर ने पूरे देश में हड़कंप मचा कर रख दिया. राहत की बात ये रही कि जल्द ही आग पर काबू पर लिया गया. एनडीआरएफ और दमकल विभाग कर्मियों ने युद्धस्तर पर आग बुझाने का काम किया और आखिरकार भीषण आग पर काबू पा लिया. 

यह भी पढ़ें...

इसी बीच महाकुंभ से चर्चाओं में आई हर्षा रिछारिया ने भी आग की घटना को लेकर अपनी बात रखी. माना जा रहा है कि जब महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी, तब हर्षा रिछारिया मेला क्षेत्र में ही मौजूद थीं. जैसे ही आग की खबर मेले परिसर समेत देश में फैली, फौरन ही हर्षा रिछारिया का सोशल मीडिया X पर ट्वीट सामने आ गया. 

हर्षा रिछारिया ने ये कहा? 

हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया X पर लिखा, महादेव सबकी रक्षा करें. प्रशासन के अधिकारी पूरी तत्परता के साथ राहत बचाव कार्य में लगे हैं. 

इसके कुछ देर बाद ही  हर्षा रिछारिया ने एक और ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने बताया कि आज शाम 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. आग ने गीता प्रेस के साथ-साथ 10 प्रयागवाल टेंटों को भी चपेट में ले लिया था, जिसे समय रहते काबू में कर लिया गया. स्थिति अब सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.

200 टेंट जलकर खाक

बता दें कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में ये आग लगी. इस आग में जलकर कई टेंट खाक हो गए. बताया ये भी जा रहा है कि खाना बनाते समय यहां सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिसके बाद ये भीषण आग लगी. करीब 200 टेंट आग की चपेट में आने से राख में बदल गए. फिलहाल दमकल कर्मचारियों ने ये पूरा इलाका खाली करा लिया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. 

अखिलेश यादव ने ये कहा

प्रयागराज महाकुंभ में लगी आग को लेकर अखिलेश यादव का भी ट्वीट आया. सपा चीफ और यूपी के पूर्व सीएम ने कहा, महाकुंभ मेले में लगी आग का तुरंत गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और आगे ऐसी दुर्घटना न हो, इसको सुनिश्चित किया जाए.