फौज में तैनात अक्षय ड्यूटी पर जाता तो पीछे फुफेरा भाई घर में आकर ये गंदा खेल खेलता, बागपत का ये मामला होश उड़ा देगा

यूपी तक

01 Jun 2025 (अपडेटेड: 01 Jun 2025, 02:27 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां 5 महीने पहले हुए हिमाशु हत्याकांड की सनसनीखेज कहानी खुलकर सामने आ गई है. दरअसल इस पूरे हत्याकांड के पीछे लव-सेक्स था.

UP News, UP Crime, UP Crime news, up viral news, Baghpat, Baghpat news, Baghpat crime, Baghpat viral news, Baghpat police, यूपी न्यूज, बागपत

UP News (मृतक हिमांशु)

Google CTA

UP News: 5 महीने पहले मेरठ के छुर गांव के रहने वाले हिमांशु की हत्या कर दी गई थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. अब पुलिस ने हिमांशु के ममेरे भाई अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल अक्षय ने ही रिश्ते में भाई हिमांशु की हत्या की थी. इस हत्याकांड के पीछे जो वजह सामने आई है, वह हैरान कर देने वाली है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल बागपत का ये मामला लव, सेक्स और रिश्तों में खून का है. यहां पहले अवैध संबंध बने, फिर साजिश रची गई और बाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया. आरोपी अक्षय फौज में था. मगर उसके पीछे उसके घर में ही शर्मनाक खेल खेला जा रहा था, जो हिमांशु की हत्या की वजह बना.

हिमांशु के थे ममेरे भाई की पत्नी से संबंध

दरअसल बागपत जिले के  थाना खेकड़ा क्षेत्र में हुए 5 माह पहले हुए  हिमाशु हत्याकांड का खुलासा हुआ है. मृतक हिमांशु मेरठ के छुर गांव का रहने वाला था. दरअसल हिमांशु के ही अपने ममेरे भाई की पत्नी से अवैध सबंध थे. 

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की फिर चर्चाएं, अब क्या पता चला?

अक्षय सेना में था. वह जब भी तैनाती में जाता, हिमांशु बागपत स्थित अपने ननिहाल खेकड़ा क्षेत्र के बसी गांव में आ जाता. फिर घर में अक्षय की पत्नी यानी रिश्ते की भाभी के साथ अवैध संबंध का खेल खेला जाता. मगर अक्षय को हिमांशु और उसकी पत्नी के रिश्तों के बारे में पता चल गया था.

हिमांशु को दी दर्दनाक मौत

अक्षय छुट्टी लेकर गांव आया और पत्नी से कहलवाकर हिमांशु को गांव में बुलाया. जैसे ही हिमांशु पहुंचा साजिश के तहत अक्षय ने हिमांशु को गोली मार दी. फिर उसकी गर्दन काट दी. इसके बाद लाश को हिंडन नदी में फेंक दिया.

आरोपी अक्षय को पुलिस ने पकड़ा

बता दें कि मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने अक्षय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. मगर वह फरार था. अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. पुलिस ने निशानदेही पर हिमांशु का जूता बरामद किया है. ये जूता इस केस में बड़ा सबूत है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर नरेंद्र प्रताप सिंह ( एएसपी, बागपत  ने बताया, अक्षय को अरेस्ट कर लिया गया है. उसकी पत्नी के अपने फुफेरे भाई संबंध थे. मृतक का जूता बरामद कर लिया गया है.

(बागपत से मनुदेव उपाध्याय के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ अश्लील वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता था! मैनपुरी Video कांड की पूरी कहानी जानिए