UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव हमेशा से बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं, जहां सत्ता के शिखर तक पहुंचने के लिए राजनीतिक दलों को एक खास 'जादुई आंकड़े' को छूना होता है. यह आंकड़ा ही तय करता है कि कौन सी पार्टी या गठबंधन सरकार बनाएगा. इसके साथ ही, पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदर्शन को समझना भी राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के लिए बेहद जरूरी है. आइए खबर में आपको बताते हैं सपा और भाजपा ने साल 2022 के चुनाव में कैसा प्रदर्शन किया था?
ADVERTISEMENT
क्या है जीत का जादुई आंकड़ा
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं. किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा, यानी 202 सीटों की आवश्यकता होती है. यह 'जादुई आंकड़ा' ही किसी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार के भाग्य का फैसला करता है.
2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा का मिली थी प्रचंड बहुमत
मार्च 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर भाजपा गठबंधन को सत्ता में वापस लाकर सबको चौंका दिया था. पिछली बार के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि समाजवादी पार्टी ने अपनी सीटों में इजाफा दर्ज किया, लेकिन बहुमत से काफी दूर रही.
सीटों का विस्तृत ब्यौरा (उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022):
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा): अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की.
भाजपा गठबंधन (NDA/राजग): सहयोगियों (जैसे अपना दल-सोनेलाल और निषाद पार्टी) के साथ कुल 274 सीटों पर विजयी रहा. यह बहुमत के 'जादुई आंकड़े' 202 से कहीं अधिक था, जिससे भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई.
सपा ने अकेले 111 सीटों पर जमाया था कब्जा
समाजवादी गठबंधन: अपने सहयोगियों (जैसे राष्ट्रीय लोक दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के साथ मिलकर कुल 125 सीटों पर रहा. हालांकि चुनाव के बाद रालोद और सुभासपा दोनों ही NDA के साथ आ गए थे.
ADVERTISEMENT
