UP Weather Update: यूपी में अगले 3 दिनों में पलटेगा मौसम, IMD ने ठंड और कोहरे को लेकर इन 23 जिलों में जारी किया अलर्ट!

यूपी तक

06 Nov 2025 (अपडेटेड: 06 Nov 2025, 08:48 AM)

उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार गिरावट महसूस की जा सकती है. प्रदेश में अब कोहरे और ठंड का दौर शुरू हो चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़कने के आसार जताए हैं. 

Uttar Pradesh, dense fog

Uttar Pradesh, dense fog

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार गिरावट महसूस की जा सकती है. प्रदेश में अब कोहरे और ठंड का दौर शुरू हो चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़कने के आसार जताए हैं. 

यह भी पढ़ें...

तापमान में गिरावट और कोहरे की संभावना

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 6 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है. हालांकि सुबह के समय इन दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

लखनऊ के मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 6 नवंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्का धुंध दिखाई देगा. लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा. आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है. अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है.

अन्य जिलों में भी हल्का कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ के अलावा, मेरठ, मथुरा, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, रामपुर, बरेली सहित यूपी के अन्य कई जिलों में आज सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध दिखाई देगा. हालांकि पूरे दिन मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: UP Weather update: बाराबंकी में 13.5 डिग्री तक गिरा टेंप्रेचर, यूपी में कोहरे और ठंड को लेकर ये अलर्ट