UP Weather Update: यूपी में अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

यूपी तक

• 08:23 AM • 28 Oct 2025

यूपी में बारिश और मोंथा चक्रवात का अलर्ट. लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों में अगले दो दिन बरसात और ठंड बढ़ेगी. किसानों और आम लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह जानिए.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है. चक्रवाती तूफान मोंथा का असर देश के अलग-अलग इलाकों में देखा जा रहा है. राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में भी सुबह से ही बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश, तो कहीं बौछारें पड़ रही हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मिर्जापुर और वाराणसी मंडल के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, आगरा समेत कई जिलों में अगले दो दिन तक आसमान में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें...

मौसम के इस बदलाव की अहम वजह है बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मोंथा. IMD के मुताबिक, मोंथा अब गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और 28 अक्टूबर की शाम/रात तक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है. इसकी रफ्तार 90-100 किमी/घंटा तक रह सकती है और तेज झोंकों के साथ ये असर उत्तर भारत तक महसूस हो सकता है.

यूपी में देखने को मिलेगी बेमौसम बरसात

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने हमारी सहयोगी वेबसाइट किसान तक को जानकारी दी है कि इसी वजह से यूपी में अगले 2-3 दिन बेमौसम बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. खासकर 30 अक्टूबर को पूर्वांचल के मिर्जापुर और वाराणसी मंडलों में भारी बारिश की चेतावनी है.

यूपी के टेंप्रेचर में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर पर बनी द्रोणी से भी प्रदेश में नमी आ रही है, जिससे अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है. मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने और जरूरत के समय अपने खेतों, जानवरों और मकानों की सुरक्षा का खास ध्यान रखने की सलाह दी है. अगले सप्ताह ठंड के असर में तेजी आएगी और बदलते मौसम के फुटप्रिंट्स राज्य के अलग-अलग इलाकों में दिखेंगे.