UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव की आहट सुनाई दे रही है. कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दौर के बाद अब प्रकृति अपने तेवर बदलने की तैयारी में है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह-शाम की सिहरन तो अभी बरकरार है. लेकिन सूर्य देव की बढ़ती तपिश ने धीरे-धीरे फिजाओं में गर्माहट घोलना शुरू कर दिया है. लोग अब इस ऊहापोह में हैं कि क्या ठंड की विदाई का वक्त आ गया है या अभी कोई नया मौसमी सिस्टम दस्तक देने वाला है. मौसम के इसी बदलते मिजाज को लेकर लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने ताजा अनुमान साझा किया है.
ADVERTISEMENT
भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने प्रदेश के मौसम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. उनके द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, फिलहाल उत्तर प्रदेश में किसी बड़े मौसमी विक्षोभ या उथल-पुथल की संभावना नहीं है. अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों ही समय मौसम थोड़ा और गर्म होगा.
वैज्ञानिक दानिश ने यह भी स्पष्ट किया है कि तापमान में होने वाली यह वृद्धि बहुत धीमी होगी. इसलिए निकट भविष्य में मौसम में कोई लार्ज चेंज यानी अचानक और बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने के आसार हैं जिससे धूप का असर तेज होगा और लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिलेगी. फिलहाल बारिश या तेज हवाओं जैसी किसी स्थिति के संकेत नहीं हैं जिससे यह साफ है कि आने वाले कुछ दिन प्रदेशवासियों के लिए सुकून भरे रहने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: गोरखपुर में 9वीं में पढ़ने वाले 15 साल के भतीजे संग भागी 35 की चाची, दोनों के रिश्ते इस स्तर तक पहुंच गए!
ADVERTISEMENT









