UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... 26 अगस्त को इन 40 जनपदों में होगी जोरदार मॉनसूनी बारिश

यूपी तक

25 Aug 2025 (अपडेटेड: 25 Aug 2025, 05:21 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का जलवा बरकरार है. मौसम विभाग ने 26 अगस्त के लिए 40 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह से 'ऑन' मोड में आ गया है. बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग ने कल यानी 26 अगस्त को भी राज्य के 40 से ज्यादा जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है. यह बारिश कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर सकती है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अगस्त को इन जिलों और उनके आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है:

कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में. 

कई जिलों में मॉनसूनी बारिश का येलो अलर्ट जारी करने के बाद मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मॉनसून ने बनाई मजबूत पकड़... 24 अगस्त को इन 25 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी