UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज कहर बरपाएगा मॉनसून, 45+ जनपद में बिजली गिरने का अलर्ट जारी

यूपी तक

25 Jul 2025 (अपडेटेड: 25 Jul 2025, 04:12 AM)

यूपी में आज 25 जुलाई से मॉनसून तेज होगा. IMD ने बांदा, मिर्जापुर, वाराणसी समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है, जबकि 40 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने मॉनसून को लेकर एक ताजा अपडेट जारी किया है, जिससे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने लेटेस्ट जानकारी देते हुए बताया है कि आज यानी 25 जुलाई से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून की गतिविधियां तेज होंगी, जिससे कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. सूबे के 40 से भी ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें...

यूपी के इन जिलों में कहर बरपाएगा मॉनसून, बिजली गिरने का भी खतरा!

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी सक्रियता से बरसेगा, खासकर पूर्वी और मध्य भागों में. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 जुलाई को जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर, साथ ही इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन में परेशानी हो सकती है.

मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना वाले जिले

IMD ने राज्य के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) का भी अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर तथा इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक के दौरान खुले में न रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही आश्रय लें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया, इन 20 जिलों में 25 जुलाई को होगी भारी बारिश