UP Weather Update: 15+ जिलों में मॉनसूनी बारिश, 25+ में 40 KM/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान... यूपी में 6 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम

यूपी तक

05 Oct 2025 (अपडेटेड: 05 Oct 2025, 06:51 PM)

UP Weather Update: यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक मॉनसून का असर अभी भी बरक़रार है. कल यानी 6 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर के लिए एक नई मानसून संबंधी चेतावनी जारी की है, जिसके तहत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. सबसे महत्वपूर्ण चेतावनी यह है कि सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद सहित 9 जिलों में ओलावृष्टि (ओले गिरने) की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. 

यह भी पढ़ें...

इसके अलावा, लगभग 13 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पश्चिमी यूपी के लगभग 23 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. मौसम के इस अचानक बदलाव को देखते हुए किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, 6 अक्टूबर को इन ज़िलों में मौसम की स्थिति इस प्रकार रहने की संभावना है:

इन जिलों में है ओलावृष्टि की संभावना

इन जिलों में ओले गिरने की संभावना है, जिससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर.

यहां है भारी बारिश की संभावना (येलो अलर्ट)

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं.

तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना (येलो अलर्ट)

इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं.

मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना (येलो अलर्ट)

इन जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना है: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं.