UP Weather Update: यूपी में मॉनसून ने बनाई मजबूत पकड़... 24 अगस्त को इन 25 जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी

यूपी तक

• 02:12 PM • 23 Aug 2025

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की दमदार वापसी हो गई है. मौसम विभाग ने 24 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कल यानी 24 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. यह बारिश कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत देगी और किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी. विभाग ने कुछ जिलों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 24 अगस्त को इन जिलों और उनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.

इन जिलों में गरज-चमक/वज्रपात का अलर्ट

भारी बारिश के अलावा, इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.