UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का जलवा अभी भी बरकरार... 2 अक्टूबर को इन 30+ जिलों में बारिश की संभावना

यूपी तक

02 Oct 2025 (अपडेटेड: 02 Oct 2025, 08:57 AM)

UP Weather Update: यूपी में आज मॉनसून अपना जबरदस्त रूप दिखाएगा. 2 अक्टूबर को यूपी के इन 30 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भले ही मॉनसून अपने वापसी के अंतिम चरण में हो, लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में आज यानी 2 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक नया अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार राज्य के 30 से अधिक जिलों में मेघगर्जन (बादल गरजने) के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और हल्की मॉनसूनी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कई इलाकों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों और इनके आस-पास के इलाकों में आज बिजली गिरने और बादलों की गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि इस दौरान खुले में या पेड़ों के नीचे रहने से बचें:

पूर्वी और मध्य यूपी: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर.

बुंदेलखंड: कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.

तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी

जिन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. इन जिलों में शामिल हैं:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, और महोबा.

मौसम में इस अचानक बदलाव के कारण खेती और खुले स्थानों पर काम कर रहे लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की विदाई पर लगा ब्रेक... मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया ये बिग अपडेट