नोएडा से लेकर प्रयागराज तक, जानें कितना रहेगा 21 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान?

यूपी तक

• 03:22 AM • 21 Nov 2023

उत्तर प्रदेश का मौसम फिर एक बार करवट ले रहा. शाम के वक्त मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और रात होते ही मौसम में ठंड का अहसास हो रहा है. वहीं, 21, 22 और 23 नवंबर को भी मौसम जैसा है, वैसा ही बना रहने की उम्मीद है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश का मौसम फिर एक बार करवट ले रहा. शाम के वक्त मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और रात होते ही मौसम में ठंड का अहसास हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. . वहीं, 21, 22 और 23 नवंबर को भी मौसम जैसा है, वैसा ही बना रहने की उम्मीद है. ऐसे में आज यानी 21 नवंबर को यूपी के प्रमुख जिलों में कैसा तापमान रहेगा, इसे आप खबर में आगे विस्तार से जानिए.

यह भी पढ़ें...

ऐसा रहेगा आज यूपी के 7 प्रमुख जिलों का मौसम

लखनऊ:

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतन तामपान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

वाराणसी:

मौसम विभाग के मुताबिक, वाराणसी में मंगलवार को न्यूनतन तामपान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

प्रयागराज:

IMD के अनुसार, प्रयागराज में भी मंगलवार को न्यूनतन तामपान 15 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

कानपुर:

IMD के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतन तामपान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

मेरठ:

मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ में मंगलवार को न्यूनतन तामपान 12 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

अलीगढ़:

IMD के अनुसार, कानपुर में आज न्यूनतन तामपान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

नोएडा:

मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को नोएडा में न्यूनतन तामपान 13 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.