UP Monsoon Update: गरज-चमक के साथ होगी बारिश, जानें यूपी के किन इलाकों में बरसेंगे मेघ

यूपी तक

13 Jun 2025 (अपडेटेड: 13 Jun 2025, 04:12 AM)

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया. जानें यूपी में कहां होगी बारिश?

heavy rain alert

UP Weather Update

Google CTA

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. गर्मी का सितम दोपहर ही नहीं रात में भी लोगों की नींद उड़ा रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 13 जून को प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश की शुरुआत पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश से होगी और फिर यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें...

विभाग के अनुसार, 13 से 17 जून के बीच प्रदेश में बारिश होने की संभावना है जिससे प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि, यह बारिश मॉनसून से पहले की है और मॉनसून के यूपी में दस्तक देने की तारीख अभी तय नहीं हुई है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती और संत कबीर नगर में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है. इसके अलावा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है. बहराइच और लखीमपुर खीरी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

पश्चिमी यूपी में लू का प्रकोप बरकरार

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा. गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी और आसपास के इलाकों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जहां लू की स्थिति गंभीर हो सकती है.

इसके साथ ही, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में 'येलो अलर्ट' के तहत लू चलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: लू का आतंक जारी... मौसम विभाग ने यूपी के इन 5 जिलों में ऑरेंज तो 15 में जारी किया येलो अलर्ट