UP Monsoon Update: 13, 14 या 15 जून...यूपी कब मिलेगी गर्मी से राहत, किस दिन होगी जमकर बारिश? 

यूपी तक

• 03:24 PM • 13 Jun 2025

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूबे में बारिश का दौर कबसे शुरू होगा.

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. मौसम विभाग ने बताया है कि 14 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जिससे चल रही लू (हीट वेव) की स्थिति में कमी आने की संभावना है. फिलहाल, राज्य में कोई बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय न होने के कारण गर्मी का प्रकोप जारी है. 

यह भी पढ़ें...

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

अभी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न केवल दिन का तापमान (अधिकतम तापमान) बल्कि रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) भी सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. इसके साथ ही, हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से 'फील लाइक टेम्परेचर' यानी 'वास्तविक महसूस होने वाला तापमान' भी ज्यादा है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया है. अगले 24 घंटों में इस स्थिति में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. 

13 जून तक लू और गर्म रातें, फिर राहत

इसका मतलब है कि 13 जून तक प्रदेश में लू और गर्म रातों का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 जून के बाद लू की स्थिति धीरे-धीरे कम होने लगेगी. आज, 12 जून को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर में लू चल रही थी. 

मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 14 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और धीरे-धीरे ये पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेंगी. इसी के परिणामस्वरूप, प्रदेश में चल रही लू की परिस्थितियों से राहत मिलने की संभावना है. हालांकि ये मॉनसूनी बारिश होगी या नहीं इसको लेकर मौसम विभाग के ओर से को अपडेट सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: UP Monsoon Update: इन 7 दिन के भीतर यूपी में कभी भी आ सकता है मॉनसून, मौसम विभाग ने बताई तारीख